Rajasthan Holiday 2025, Rajasthan Government Public Holiday 2025, Rajasthan Holiday 2025 List, राजस्थान सरकार ने साल 2025 में आने वाली सरकारी छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. इसमें कुल 33 छुट्टियां दी गई हैं. इसके अलावा 20 रेस्ट्रिक्टेड छुट्टियों की लिस्ट भी जारी की गई है, जिसमें से 2 छुट्टी ले सकते है. आइये इन छुट्टियों की विस्तार से जानकारी प्राप्त करते है.
राजस्थान में 2025 की छुट्टियों की लिस्ट जारी
Rajasthan Holiday List 2025: राजस्थान सरकार ने नए साल के शुरुआत से ही वर्ष में आने वाली छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है. अब पुराना कैलेंडर साल 2024 के साथ ही खत्म हो गया है. अब आपको कब कौनसी छुट्टी पड़ेगी यहां पर विस्तार पूर्वक बताया गया है. आइये जानते है इन छुट्टियों की पूरी जानकारी. यानी की आप पहले ही इन छुट्टियों के बारें में जानकर अपनी छुट्टी के दिन का प्लान तय कर सकते है. राजस्थान में साल 2025 में आने वाली प्रमुख छुट्टियां-
राज्य सरकार ने साल 2025 के लिए 33 सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करने के साथ ही 20 एच्छिक अवकाश की भी सूचि जारी की है, जिनमें से कोई भी दो आप चुन सकते है. आपको बता दें की बैंक कर्मचारियों के लिए छुट्टियों का कलेंडर अलग से जारी किया जायेगा. इसके अलावा स्थानीय मेला और त्योहारों से संबंधित अवकाश की भी घोषणा संबंधित जिले के जिला कलेक्ट्रेट दफ्तर से होगी. मुस्लिम समुदाय के त्योहारों पर अवकाश चंद्रमा दिखने पर निर्भर करेगा.
गारंटी के साथ डबल होगा पैसा, 100% सुरक्षा और 0% रिस्क वाली सरकारी स्कीम के बारें में जानिए
सार्वजनिक छुट्टियों की लिस्ट 2025
S. NO. | अवकाश | तारीख | दिन |
1 | गुरु गोविंद सिंह जयंती | 6 जनवरी | सोमवार |
2 | गणतंत्र दिवस | 26 जनवरी | रविवार |
3 | देवनारायण जयंती | 4 फरवरी | मंगलवार |
4 | महाशिवरात्रि | 26 फरवरी | बुधवार |
5 | होलिका दहन | 13 मार्च | गुरुवार |
6 | धूलण्डी | 14 मार्च | शुक्रवार |
7 | चेटीचण्ड | 30 मार्च | रविवार |
8 | ईद उल फितर (चांद से) | 31 मार्च | सोमवार |
9 | रामनवमी | 6 अप्रैल | रविवार |
10 | श्री महावीर जयंती | 10 अप्रैल | गुरुवार |
11 | महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती | 11 अप्रैल | शुक्रवार |
12 | डॉ. अम्बेडकर जयंती | 14 अप्रैल | सोमवार |
13 | गुड फ्राइडे | 18 अप्रैल | शुक्रवार |
14 | परशुराम जयंती | 29 अप्रैल | मंगलवार |
15 | महाराणा प्रताप जयंती | 29 मई | गुरुवार |
16 | ईद उल जुहा | 7 जून | शनिवार |
17 | मोहर्रम (ताजिया) चांद से | 6 जुलाई | रविवार |
18 | विश्व आदिवासी दिवस | 9 अगस्त | शनिवार |
19 | राक्षाबंधन | 9 अगस्त | शनिवार |
20 | स्वतंत्रता दिवस | 15 अगस्त | शुक्रवार |
21 | श्री कृष्ण जन्माष्टमी | 16 अगस्त | शनिवार |
22 | रामदेव जयंती, तेजा दशमी एवं खेजडली शहीद दिवस | 2 सितंबर | मंगलवार |
23 | बारावफात (चांद से) | 5 सितंबर | शुक्रवार |
24 | नवरात्रा स्थापना एवं महाराजा अग्रसेन जयंती | 22 सितंबर | सोमवार |
25 | दुर्गाष्टमी | 30 सितंबर | मंगलवार |
26 | विजय दशमी | 2 अक्टूबर | गुरुवार |
27 | महात्मा गांधी जयंती | 2 अक्टूबर | गुरुवार |
28 | दीपावली | 20 अक्टूबर | सोमवार |
29 | गोवर्धन पूजा | 22 अक्टूबर | बुधवार |
30 | भाई दूज | 23 अक्टूबर | गुरुवार |
31 | गुरु नानक जयंती | 5 नवंबर | बुधवार |
32 | क्रिसमस डे | 25 दिसंबर | गुरुवार |
33 | गुरु गोविंद सिंह जयंती | 27 दिसंबर | शनिवार |
ऐच्छिक छुट्टियों की लिस्ट 2025
रेस्ट्रिक्टेड छुट्टियों की लिस्ट भी जारी की गई है इसमें 20 छुट्टियों की सूचि दी गई है जिनमें से आप 2 छुट्टियां चुन सकते है, इसके लिए विकल्प निचे दिए गए है.
S. NO. | अवकाश | तारीख | दिन |
1 | नव वर्ष दिवस | 1 जनवरी | बुधवार |
2 | लोहड़ी पर्व | 13 जनवरी | सोमवार |
3 | विश्वकर्मा जयन्ती | 10 फरवरी | सोमवार |
4 | स्वामी रामचरण जयन्ती | 11 फरवरी | मंगलवार |
5 | गुरु रविदास जयन्ती | 12 फरवरी | बुधवार |
6 | शब-ए-बारात | 13 फरवरी | गुरुवार |
7 | गाडगे महाराज जयन्ती | 23 फरवरी | रविवार |
8 | महर्षि दयानन्द सरस्वती जयन्ती | 23 फरवरी | रविवार |
9 | जुमातुलविदा | 28 मार्च | शुक्रवार |
10 | वैशाखी | 13 अप्रैल | रविवार |
11 | सैन जयन्ती | 25 अप्रैल | शुक्रवार |
12 | बुद्ध पूर्णिमा | 12 मई | सोमवार |
13 | गुरु पूर्णिमा | 10 जुलाई | गुरुवार |
14 | थदडी | 15 अगस्त | शुक्रवार |
15 | गणेश चतुर्थी | 27 अगस्त | बुधवार |
16 | सम्वत्सरी | 28 अगस्त | गुरुवार |
17 | अनन्त चतुर्दशी | 6 सितंबर | शनिवार |
18 | महानवमी | 1 अक्टूबर | बुधवार |
19 | करवा चौथ | 10 अक्टूबर | शुक्रवार |
20 | श्री पार्श्वनाथ जयन्ती | 14 दिसंबर | रविवार |